लाइब्रेरी में जोड़ें

माँ सरस्वती जी की वंदना





माँ सरस्वती जी की वंदना


माँ का नित करना अभिनंदन।

पूजनीय का करना वंदन।।

सर्वेश्वरि को जपते रहना।

अपने सारे दुखड़े कहना।।


माँ चरणों से नेह लगाओ।

माँ को रचना गेह बनाओ।।

माँ चरणों में सोओ जागो।

माँ को छोड़ कहीं मत भागो।।


माँ ही सबका संरक्षक है।

बनी हुई माँ जग शिक्षक हैं।।

ज्ञान प्रदाता एक मात्र माँ।

गाते रहना माँ की महिमा।।


जो भी माँगो माँ से माँगो।

मातृ भक्ति में नियमित जागो।।

सीखो माँ श्री को अपनाना।

प्रिय माता से काम बनाना।।


जय जय जय जय जय श्री माता।

बन जा हे माँ करुणादाता।।

ज्ञान दान कर हे अविनाशी।

मातृ शारदे! रह उर-काशी।।





   7
1 Comments

Sachin dev

14-Dec-2022 03:32 PM

Well done

Reply